गण्डई।थाना गण्डई क्षेत्र में बैंक से लोन दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है,
प्रार्थी अश्वनी कुमार जांगडे पिता सीताराम जांगडे उम्र 53 वर्ष, निवासी ग्राम ठढार, थाना गण्डई, जिला केसीजी ने दिनांक 09 फरवरी 2026 को थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि आरोपी अभिषेक गिरी पिता पप्पू गिरी उम्र 22 वर्ष, निवासी कैम्प-01 भिलाई, थाना छावनी, जिला दुर्ग द्वारा केनरा बैंक दुर्ग से 36 लाख रुपये का लोन दिलाने का झांसा देकर अलग-अलग किस्तों में नगद व ऑनलाइन माध्यम से कुल 8 लाख 26 हजार 570 रुपये की धोखाधड़ी की गई।

आरोपी ने नगद राशि के अलावा विभिन्न मोबाइल नंबरों और बैंक खातों में पैसे डलवाए, जिसमें फोन-पे व अन्य माध्यमों से रकम ट्रांसफर कराई गई। मामले की रिपोर्ट पर थाना गण्डई में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।
जांच के दौरान आरोपी का पता लगाकर उसे हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपने जुर्म को स्वीकार करते हुए बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर भोले-भाले लोगों को लोन दिलाने का लालच देकर ठगी करता था,पुलिस ने प्रकरण में धारा 61(2) बीएनएस जोड़ी है,आरोपी को दिनांक 09 फरवरी 2026 की रात 8:35 बजे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है,पुलिस द्वारा मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
रिपोर्टर: राशिद जमाल सिद्दीकी










