रायगढ़ कार्बन प्लांट हादसा: इलाज के दौरान 9 माह की बच्ची की मौत, मुआवजे व जांच की मांग…..

रायगढ़। रायगढ़ जिले के खरसिया क्षेत्र में 5 फरवरी को हुए, औद्योगिक हादसे में गंभीर रूप से झुलसी 9 माह की बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई, मृत बच्ची की पहचान भूमि खड़िया (9 माह) के रूप में हुई है, जिसकी 9 फरवरी को शाम 4.05 बजे रायपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई,डॉक्टरों के अनुसार, बच्ची करीब 80 से 90 प्रतिशत तक झुलसी हुई थी,पुलिस के मुताबिक, इस हादसे में कुल सात लोग झुलसे थे, जिनमें छह मजदूर और एक बच्ची शामिल थी, मामले में एफआईआर क्रमांक 0047 दर्ज की गई है, फिलहाल अन्य घायलों का इलाज उसी अस्पताल में जारी है, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर होने पर उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।

इस दुर्घटना में एक ही परिवार के चार सदस्य प्रभावित हुए हैं। इनमें साहेब लाल खड़िया (46), उनके पुत्र शिव खड़िया (27), पत्नी उदाशिनी खड़िया (25) और पुत्री भूमि खड़िया शामिल हैं, हादसे में भूमि खड़िया की मौत हो चुकी है,अन्य घायलों में कौशल (25), इंदीवर (19) और प्रिया (32) शामिल हैं, जिनका इलाज जारी है।



पीड़ित परिवारों ने आरोप लगाया है कि प्लांट प्रबंधन की ओर से एफआईआर वापस लेने और बयान बदलने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। परिजनों ने इस संबंध में प्रशासन से शिकायत करने की बात कही है। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इन आरोपों की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

कुछ माध्यमों में यह दावा किया गया है कि उदाशिनी खड़िया केवल टिफिन देने प्लांट गई थीं, जबकि परिजनों का कहना है कि वह रोज अपनी 9 माह की बच्ची को साथ लेकर काम पर जाती थीं और परिसर में सुलाकर रखती थीं, इस बिंदु पर भी प्रशासन द्वारा जांच किए जाने की बात कही गई है,घटना के बाद पीड़ित परिवारों और सामाजिक संगठनों ने प्रशासन से मृत बच्ची के परिजनों को मुआवजा देने, घायलों के इलाज का खर्च प्लांट प्रबंधन से वसूलने, दबाव के आरोपों की जांच कराने, दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और पीड़ितों को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है,प्रशासन ने कहा है कि पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।