बस्तर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज जगदलपुर में आयोजित बस्तर पांडुम उत्सव के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे,यह कार्यक्रम उनके तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे का अंतिम दिन है,बस्तर की समृद्ध आदिवासी संस्कृति और परंपराओं को समर्पित इस उत्सव का आयोजन भव्य स्तर पर किया गया है, इस उत्सव का शुभारंभ शुक्रवार को देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा किया गया था।
https://www.youtube.com/live/mbHCAVWTW9A?si=UrU89Rc9NIbHmFq3
बस्तर पांडुम उत्सव के माध्यम से स्थानीय कला, संस्कृति, लोकनृत्य, लोकगीत और पारंपरिक शिल्प को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का प्रयास किया गया है,इस अवसर पर विभिन्न जनजातीय समुदायों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी,समापन समारोह में राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रहने की संभावना है। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं।









