फिजियोथेरेपी में गोल्ड मेडल के साथ प्रथम रैंक, डॉ. आयुषी गौतम ने बढ़ाया रायगढ़ का गौरव

रायगढ़। शहर के प्रतिष्ठित गौतम परिवार, दारोग़पारा (गौतम ठाकुर बाडा )निवासी संतोष गौतम की सुपुत्री डॉ. आयुषी गौतम ने अपनी कड़ी मेहनत और प्रतिभा के बल पर जिले का नाम रोशन किया है, उन्होंने छत्तीसगढ़ गवर्नमेंट फिजियोथेरेपी कॉलेज से प्रथम रैंक प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल किया है,
डॉ. आयुषी ने अपनी मेडिकल शिक्षा के दौरान सभी सेमेस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए लगातार प्रथम स्थान प्राप्त किया।

उन्होंने फिजियोथेरेपी की डिग्री टॉप रैंक के साथ सफलतापूर्वक पूर्ण की वे शुरू से ही मेधावी छात्रा रही हैं, और उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा कार्मेल स्कूल, रायगढ़ से प्राप्त की है,अपनी लगन, अनुशासन और निरंतर परिश्रम के दम पर उन्होंने यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है,उनकी इस सफलता से परिवार, शिक्षकगण, शुभचिंतक एवं नगरवासी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

अयुषी सिंह गौतम अपने परिवार के साथ


डॉ. आयुषी की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर उन्हें बधाइयों का तांता लगा हुआ है, परिवारजनों, शिक्षकों एवं समाज के विभिन्न वर्गों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है,डॉ. आयुषी गौतम की यह उपलब्धि यह दर्शाती है कि कठिन परिश्रम, समर्पण और आत्मविश्वास के साथ किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।