एंटी-नक्सल ऑपरेशन को लेकर रायपुर में अहम बैठक, अमित शाह की अगुवाई में बना मार्च 2026 का एक्शन प्लान

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में एंटी-नक्सल ऑपरेशन को लेकर रायपुर में आज एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक शुरू हो गई है, इस बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा, गृह विभाग के सचिव, डीजीपी सहित नक्सल प्रभावित राज्यों के डीजीपी, गृह सचिव और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए हैं,यह बैठक नक्सलवाद के खात्मे के लिए तय मार्च 2026 की समय-सीमा से पहले की अंतिम बड़ी समीक्षा मानी जा रही है,दोपहर तक चलने वाली इस बैठक में राज्य और केंद्र की सुरक्षा एजेंसियों द्वारा अब तक की गई कार्रवाई की समीक्षा की जा रही है,बैठक में वर्तमान सुरक्षा स्थिति, इंटेलिजेंस इनपुट्स, नक्सल विरोधी अभियानों की गति और प्रभावशीलता पर विस्तार से चर्चा हो रही है,साथ ही बचे हुए नक्सल प्रभावित इलाकों में अभियान को और तेज करने के लिए ठोस रणनीति और एक्शन प्लान तैयार किया जा रहा है।



सूत्रों के अनुसार, केंद्र और राज्य सरकारें आपसी समन्वय को और मजबूत करते हुए तकनीकी संसाधनों, जवानों की तैनाती और विकास कार्यों के जरिए नक्सलवाद पर अंतिम प्रहार करने की दिशा में काम कर रही हैं, बैठक में आगामी महीनों के लिए ऑपरेशनल रोडमैप भी तय किया जाएगा, ताकि निर्धारित समय सीमा के भीतर नक्सल समस्या का पूर्ण समाधान किया जा सके,इस अहम बैठक से छत्तीसगढ़ समेत नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने तथा स्थायी शांति स्थापित करने की उम्मीद जताई जा रही है।