फॉर्म नंबर 7 को लेकर गंडई में मचा हड़कंप, नाम कटने के डर से लोग पहुँचे, नगर पंचायत कार्यालय…….


गंडई / के. सी. जी.।  गंडई नगर में मतदाता सूची से नाम हटाने से जुड़े फॉर्म नंबर 7 को लेकर फैली अफवाहों के कारण आम नागरिकों में भारी चिंता का माहौल बन गया है,बड़ी संख्या में लोग इस आशंका में थे कि कहीं उनका नाम वोटर लिस्ट से न काट दिया जाए,इसी को लेकर नागरिक नगर पंचायत अध्यक्ष लाल टांकेश्वर शाह खुसरो एवं अपने-अपने वार्ड पार्षदों से मिले और अपनी समस्याएं साझा कीं मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष ने एसडीएम अविनाश ठाकुर से संपर्क कर नगर पंचायत सभाकक्ष में बैठक आयोजित कराई।


एसडीएम-तहसीलदार ने सुनी जनता की समस्याएं
बैठक में एसडीएम अविनाश ठाकुर, तहसीलदार नेहा ध्रुव सहित नगर पंचायत के जनप्रतिनिधि मौजूद रहे,अधिकारियों ने लोगों की बातें ध्यानपूर्वक सुनीं और सभी को समाधान का भरोसा दिलाया।


फर्जी आवेदन का मामला आया सामने
बैठक के दौरान एक गंभीर मामला सामने आया, जिसमें कुछ लोगों द्वारा फर्जी तरीके से दूसरों के नाम से आवेदन देकर मतदाता सूची से नाम कटवाने की कोशिश की गई, खासतौर पर वार्ड नंबर 7 के पूर्व पार्षद के पिता हाजी मोहम्मद अली पटवारी को कागजों में मृत घोषित कर दिया गया, जबकि वे पूरी तरह जीवित हैं।

हाजी मो. अली पटवारी


बैठक में स्वयं हाजी मोहम्मद अली पटवारी उपस्थित हुए और अधिकारियों के सामने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि बिना उनकी जानकारी के उनके नाम से फर्जी आवेदन दिया गया।
“किसी का नाम नहीं कटेगा” — एसडीएम
एसडीएम अविनाश ठाकुर ने स्पष्ट कहा कि बिना जांच-पड़ताल के किसी भी मतदाता का नाम सूची से नहीं हटाया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और निश्चिंत रहें।

लाला टारकेश्वर शाह खुशरो अध्यक्ष नगर पंचायत


उन्होंने यह भी कहा कि फर्जी आवेदनों की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी,जनप्रतिनिधियों ने भी रखा पक्ष बैठक में पार्षद दिलीप ओगरे, क्रांति ताम्रकार, मोहसिन खान, सुमन पाटले, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष शत्रुधन मन्नू चंदेल, रणजीत सिंह चंदेल, शैलेंद्र जायसवाल, मुतवल्ली जावेद खान सहित अन्य लोग मौजूद रहे, सभी ने फॉर्म नंबर 7 को लेकर विस्तार से चर्चा की।

अविनाश ठाकुर एसडीएम


फर्जी आवेदन देने वालों पर कार्रवाई की मांग
जिन नागरिकों के नाम से फर्जी आवेदन दिए गए थे, उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि मतदाता सूची में पारदर्शिता बनाए रखी जाएगी, और किसी भी योग्य मतदाता के अधिकारों से समझौता नहीं किया जाएगा।

रिपोर्टर: राशिद जमाल सिद्दीकी