पौड़ी। पौड़ी थाना क्षेत्र में हुई चोरी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने लगभग 18 लाख रुपये कीमत के 6 किलो चांदी के जेवर बरामद किए हैं, इस कार्रवाई में पुलिस ने एक आरोपी सहित दो विधि से संघर्षरत बालकों को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 03 फरवरी 2026 को प्रार्थी सौरभ सरकार द्वारा अज्ञात आरोपियों के खिलाफ घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवर, लैपटॉप और मोबाइल चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, मामले की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की गई।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने केराडोल बस्ती से तीन संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने चोरी की घटना को स्वीकार किया,आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने दो सूटकेस, दो लैपटॉप, चार मोबाइल फोन, पीतल की थालियां तथा लगभग 5 लाख रुपये के जेवर बरामद किए,सर्चिंग के दौरान केराडोल साजा पहाड़ मुख्य मार्ग के पास एक टेकरी से पुरानी साड़ी में लिपटी पोटली मिली, जिसमें भारी मात्रा में नए चांदी के जेवर रखे थे, तौल करने पर इनका वजन 6 किलोग्राम पाया गया, जिसकी बाजार कीमत लगभग 18 लाख रुपये आंकी गई है, बरामद जेवरों में करधन, पायल, कंगन, सांठी और चूड़ियां शामिल हैं।
पुलिस द्वारा धारा 106 बीएनएसएस के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए गवाहों के समक्ष जेवर जब्त किए गए,फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है,इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक पाटले, एएसआई कमलेश पाण्डेय, एएसआई पूरन रजवाड़े, प्रधान आरक्षक अशोक मलिक एवं आरक्षक प्रदीप पाण्डेय की अहम भूमिका रही,पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह ने पूरी टीम की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी है।









