राजनांदगांव में नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 7 आरोपी गिरफ्तार, 450 अल्फ्राजोलम टैबलेट जब्त

राजनांदगांव। जिले में नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है,पुलिस ने घेराबंदी कर प्रतिबंधित नशीली दवा अल्फ्राजोलम टैबलेट के साथ सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है,आरोपियों के पास से 450 नग टैबलेट बरामद की गई हैं,कोतवाली थाना प्रभारी नंदकिशोर गौतम के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार अवैध गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थी, इसी दौरान 4 फरवरी की रात मुखबिर से सूचना मिली कि दुर्ग का एक युवक महाकाल टी स्टॉल, बायपास रोड के पास नशीली दवाइयां बेचने आया है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रात करीब 10:30 बजे मौके पर दबिश दी, वहां एक बंद गुमटी के पास संदिग्ध अवस्था में खड़े सात युवकों को घेराबंदी कर पकड़ा गया।

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 450 नग अल्फ्राजोलम टैबलेट (कुल वजन 48.06 ग्राम) बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1350 रुपए बताई गई है। इसके अलावा बिक्री की रकम 840 रुपए नकद भी जब्त की गई। इस तरह कुल 2190 रुपए का सामान पुलिस ने जब्त किया है।

गिरफ्तार आरोपियों में सौरभ ध्रुव (22, दुर्ग), तरण सिंह (24, राजनांदगांव), रितेश यादव (19, लखोली नाका), प्रमोद बघेल (21, चिखली), रोहण गायकवाड़ (22, चिखली), प्रियांशु चौहान (22, चिखली) और तारेश सिन्हा (19, लखोली नाका) शामिल हैं,पुलिस ने बताया कि जिले में नशीली दवाइयों, गांजा एवं अवैध शराब की बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।