भाटापारा में अवैध शराब तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 4 महिलाएं सहित 6 आरोपी गिरफ्तार

भाटापारा। शहर में अवैध रूप से शराब तस्करी एवं बिक्री करने वाले एक संगठित गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है, इस कार्रवाई में पुलिस ने एक विधि से संघर्षरत बालक, चार महिलाओं सहित कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है, आरोपियों के कब्जे से करीब ₹19,800 मूल्य की 198 पाव देसी मसाला शराब जब्त की गई है,पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि भाटापारा क्षेत्र में महिलाओं और नाबालिगों के माध्यम से सुनियोजित तरीके से अवैध शराब की तस्करी की जा रही है, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षकभावना गुप्ता के निर्देश पर थाना भाटापारा शहर पुलिस द्वारा विशेष निगरानी रखी जा रही थी।

इसी क्रम में 5 फरवरी 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि कुछ महिलाएं लिमतरा की ओर से अवैध शराब लेकर भाटापारा शहर आ रही हैं, सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तरेंगा रोड भाटापारा में नाकाबंदी कर एक ई-रिक्शा को रोका, जांच के दौरान ई-रिक्शा में सवार चार महिलाएं, एक पुरुष और एक विधि से संघर्षरत बालक पाए गए,तलाशी लेने पर उनके थैलों से कुल 198 पाव देसी मसाला शराब बरामद की गई।



पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे बस के माध्यम से लिमतरा होते हुए टेमरी नांदघाट पहुंचे थे, जहां से शराब लेकर ई-रिक्शा के जरिए भाटापारा में बिक्री के लिए ला रहे थे, जांच में यह भी सामने आया कि गिरोह द्वारा अवैध तस्करी में नाबालिग बालक का उपयोग किया जा रहा था,इस मामले में थाना भाटापारा शहर में अपराध क्रमांक 31/2026 के तहत धारा 34(2) आबकारी एक्ट, 78 किशोर न्याय अधिनियम एवं 95 बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी :

सरोजिनी सोनवानी (45 वर्ष), निवासी भगत सिंह वार्ड, भाटापारा

सहोद्रा गेंडरे (43 वर्ष), निवासी महासती वार्ड, भाटापारा

गुलापा भारती (20 वर्ष), निवासी भगत सिंह वार्ड, भाटापारा

दीपाली टंडन (18 वर्ष), निवासी ग्राम मुडियाडीह, थाना पलारी

गंगा प्रसाद सतनामी (23 वर्ष), निवासी ग्राम मुडियाडीह, थाना पलारी

एक विधि से संघर्षरत बालक


फिलहाल पुलिस द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।