बीजापुर में पुलिस को बड़ी सफलता, हथियारों के साथ 12 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है,सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर एक डीवीसीएम समेत कुल 12 सशस्त्र माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है,आत्मसमर्पण करने वालों में 8 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल हैं, जिन पर कुल 54 लाख रुपये का इनाम घोषित था, सभी माओवादियों ने एक AK-47 और दो SLR राइफल पुलिस के सामने जमा कराई हैं।


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वाले माओवादी फायरिंग, आईईडी ब्लास्ट, आगजनी और अन्य गंभीर नक्सली घटनाओं में शामिल रहे हैं,यह आत्मसमर्पण आईजी बस्तर पी. सुंदरराज, सीआरपीएफ डीआईजी देवेंद्र सिंह नेगी और एसपी डॉ. जितेंद्र यादव समेत वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में संपन्न हुआ।

सुन्दरराज पी आई जी बस्तर रेंज


पुनर्वास नीति के तहत मिली सहायता शासन की पुनर्वास नीति के अंतर्गत सभी आत्मसमर्पित माओवादियों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है, प्रशासन का कहना है कि इस नीति से प्रभावित होकर लगातार नक्सली मुख्यधारा में लौट रहे हैं,2026 में अब तक नक्सल विरोधी अभियान की स्थिति
888 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण 1163 नक्सली गिरफ्तार,231 मुठभेड़ों में ढेर पुलिस प्रशासन ने कहा कि आने वाले समय में नक्सल विरोधी अभियान को और तेज किया जाएगा, ताकि क्षेत्र में स्थायी शांति और विकास सुनिश्चित किया जा सके।