स्वर्गीय लाल मूरत सिंह खुसरो शासकीय विद्यालय में धूमधाम से मना विदाई समारोह व वार्षिक उत्सव, बच्चों की प्रतिभा ने मोहा मन

के. सी. जी।  पीएम  स्वर्गीय लाल मूरत सिंह खुसरो शासकीय विद्यालय में विदाई पार्टी और वार्षिक उत्सव जन भागीदारी अध्यक्ष संजय सिंह राजपूत के तत्वाधान में धूमधाम से मनाया गया, वही सभी अतिथियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया
स्कूल में धूमधाम से वार्षिक उत्सव मनाया गया बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पर बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई ,वही बच्चों के माता-पिता शिक्षक शिक्षिकाएं भी बच्चों की प्रतिभा देखकर  खुश हुए वहीँ सभी टीचरों का  मानना है कि यहां बच्चे एक अच्छी शिक्षा के साथ खेल कूद मे भी काफी आगे है।

  वह बच्चे जो शहर में जाकर उच्च शिक्षा नहीं पा सकते या  यहाँ बच्चे  उच्च शिक्षा पाते हैं,और अच्छी इंग्लिश भी बोलते हैं, जहां बच्चों को अच्छी शिक्षा दी जा सके,और आगे चलकर कुछ अच्छा कर सके  स्कूल में बच्चों को पढ़ाई के अलावा उनकी सेहत और हर बात ख्याल रखा जाता है ।

वही कार्यक्रम जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी   स्कूल के टीचर्स सभी  बच्चों की प्रतिभा देखकर उनकी तारीफ की और उनके  उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिए वहीं  स्कूल प्रिंसिपल पवन कुमार ददरया  ने कहा कि हमारे और हमारे टीचरों की पूरी कोशिश रहती है, कि बच्चों का हर तरीके से ख्याल रखा जाए चाहे वह शिक्षा हो चाहे खेल कूद हो खासतौर से बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए हर तरीके का ध्यान दिया जाता है।

वहीँ श्याम पाल ताम्रकार दिलीप ओगरे जीवन दास रात्रे दिनेश भट रोहन ताम्रकार सभी ने छात्र छात्राएं की प्रतिभा की तारीफ की और उनके उज्जवल भविष्य की लिए शुभकामनाएं दी।

पवन कुमार ददरया

वहीँ  श्रीमती सोनल क्रांति ताम्रकार राकेश जयसवाल  अंकित अग्रवाल अशोक देवांगन राकेश निषाद अनुराग ताम्रकार रवि जायसवाल विक्की कुर्रे निमेष मिश्रा सरोज शर्मा श्रीमती सोनिया दुबे राहुल देवांगन हसन खान श्रीमती पार्वती पटेल महेश सिंह ठाकुर किशोर कुमार जसवीर सिंह पिर्देश कश्यप  तोमर सिंह राजपूत इन सभी ने स्कूल के शिक्षक शिक्षिका वही छात्र-छात्राओं को बधाई और इनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी ।

रिपोर्टर राशिद जमाल सिद्दीकी