बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के शुभम विहार शिक्षक कॉलोनी स्थित गौरा-गौरी मंदिर परिसर में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई यहां एक युवती ने अपने प्रेमी की चाकू मारकर हत्या कर दी,घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

मृतक की पहचान कामता प्रसाद सूर्यवंशी (25 वर्ष), पिता दूज राम सूर्यवंशी, निवासी ग्राम करा के रूप में हुई है। वह शुभम विहार क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर होटल में स्टाफ के रूप में कार्यरत था।
मोबाइल नंबर ब्लॉक करने को लेकर हुआ विवाद
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक और उसकी गर्लफ्रेंड के बीच मोबाइल नंबर ब्लॉक करने को लेकर विवाद हुआ था, इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो धीरे-धीरे हिंसक झगड़े में बदल गई।

बताया जा रहा है कि गुस्से में आकर युवती ने पास में रखे चाकू से युवक पर हमला कर दिया, हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई,पुलिस ने आरोपी युवती को लिया हिरासत में घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
वहीं आरोपी युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है,पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।










