गंडई पंडरिया। नगर में पर्यावरण संरक्षण एवं वनाग्नि रोकथाम के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पीएम श्री सेजेस गंडई में निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,निबंध प्रतियोगिता के लिए “वन बचेंगे तो जीवन बचेगा” एवं “मेरा जंगल मेरी जिम्मेदारी” विषय निर्धारित किए गए, जबकि चित्रकला प्रतियोगिता में “जलता जंगल रोता जीवन” एवं “वन बचाव, भविष्य बचाव” विषय पर विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया,प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए।

अपने विचारों और कलात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से वन संरक्षण का प्रभावशाली संदेश दिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को वनाग्नि से होने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराना तथा समाज में वनों के संरक्षण के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना रहा,विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत निबंधों एवं चित्रों में पर्यावरण के प्रति गहरी संवेदनशीलता और जागरूकता स्पष्ट रूप से देखने को मिली। कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रभारी शिक्षक राकेश रोशन शर्मा व्याख्याता, रामकुमार केंवट व्याख्याता, भुवनेश्वरी साव व्याख्याता, रीमा देवांगन व्याख्याता एवं शिलमन ठाकुर सहायक शिक्षक प्रयोगशाला का सराहनीय योगदान रहा,विद्यालय के प्राचार्य पवन कुमार ददरया एवं समस्त शाला परिवार ने भविष्य में भी इस प्रकार के रचनात्मक और जनजागरूकता से जुड़े कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।
रिपोर्ट : राशिद जमाल सिद्दीकी










