जांजगीर-चांपा में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, मास्टरमाइंड के पैर में लगी गोली, 8 आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर/चांपा। जिले में बीते दिनों हुई लूटपाट और जानलेवा हमलों की वारदातों के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है,पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में गिरोह के मास्टरमाइंड रामनाथ के पैर में गोली लग गई, जबकि अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।


जानकारी के अनुसार, 27 से 29 जनवरी की दरम्यानी रात थाना पामगढ़ और शिवरीनारायण क्षेत्र में 5 अलग-अलग स्थानों पर डकैती और हत्या के प्रयास की घटनाएं सामने आई थीं। इन वारदातों में कुल 13 आम नागरिक घायल हुए थे, जिनमें से 2 की हालत गंभीर बनी हुई है, वहीं, एक पीड़ित को कोमा की स्थिति में बिलासपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


लगातार हो रही घटनाओं के बाद पुलिस ने विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 7 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था,वहीं, गिरोह का मुख्य सरगना रामनाथ पुलिस गिरफ्त से बचने की कोशिश कर रहा था,
पुलिस के अनुसार, घेराबंदी के दौरान आरोपी रामनाथ ने देशी कट्टे से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लग गई,घायल आरोपी को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है,पुलिस ने अब तक इस गिरोह से जुड़े कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और एक अन्य आरोपी की तलाश जारी हैं, मामले में आगे की जांच और पूछताछ जारी है,पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश कर सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।