धान खरीदी की समय-सीमा बढ़ाने की मांग को लेकर गंडई में कांग्रेस का सांकेतिक चक्काजाम….

गंडई। प्रदेश कांग्रेस एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गंडई द्वारा धान खरीदी की समय-सीमा बढ़ाने की मांग को लेकर मेन चौक गंडई में सांकेतिक चक्काजाम किया गया।

कांग्रेस नेताओं ने बताया कि धान खरीदी की अंतिम तिथि 31 जनवरी निर्धारित है, लेकिन अब भी बड़ी संख्या में किसान अपना धान नहीं बेच पाए हैं। ऐसे में कई किसानों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस ने राज्य सरकार से मांग की है कि किसानों के हित में धान खरीदी की अवधि को आगे बढ़ाया जाए।



कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई।



इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कोमल दास साहू, ब्लॉक अध्यक्ष शत्रुहन उर्फ मन्नू चंदेल, नगर पंचायत अध्यक्ष लाल टारकेश्वर शाह खुसरो, चेतन देवांगन, जनपद सदस्य रमेश साहू, रिखीराम पटेल, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अय्युब कुर्रेशी, किसान कांग्रेस उपाध्यक्ष रणजीत चंदेल, पार्षद दिलीप ओगरे, अमन सोनी, मोहसिन खान, क्रांति ताम्रकार, शिव कुर्रे, हेमलता ठाकुर, नारायण चतुर्वेदी, सूरज नामदेव, धर्मेंद्र मंडावी, विधायक प्रवक्ता अमित टंडन, शैलेंद्र जायसवाल, दिलीप नागवंशी, बेदराम वर्मा, कन्हैया कुर्रे, पूरन मरकाम, तिलक साहू, हूलेश साहू, आत्मा वर्मा, अनवर खान, शैलेंद्र दुबे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मूनू चंदेल ब्लॉक अध्यक्ष



कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार जल्द ही धान खरीदी की अवधि नहीं बढ़ाती है, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।


रिपोर्टर: राशिद जमाल सिद्दीकी