नगर गंडई में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया, तिरंगे को दी गई, सलामी

गंडई / केसीजी। नगर गंडई में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया, गंडई के तिरंगा चौक पर मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां सबसे पहले भारत माता की विधिवत पूजा-अर्चना की गई, इसके पश्चात नगर पंचायत अध्यक्ष लाल टांरकेश्वर शाह खुसरो ने ध्वजारोहण किया।


ध्वजारोहण के बाद सभी स्कूलों के विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों और उपस्थित नागरिकों ने राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी, इस अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के बच्चों ने बैंड-बाजे के साथ देशभक्ति रैली निकाली।

“वंदे मातरम्” के नारों के साथ निकली यह रैली तिरंगा चौक पहुंची, जिससे पूरा चौक देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया,तिरंगा चौक फूलों और सजावट से एक सुंदर बगिया जैसा प्रतीत हो रहा था।


नगर पंचायत परिसर में भी ध्वजारोहण किया गया, जहां नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्याम पाल ताम्रकार ने झंडारोहण किया,नगर की विभिन्न संस्थाओं में भी तिरंगे को सलामी दी गई।


कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष ने 77वें गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला और मुख्यमंत्री के नाम संदेश का वाचन किया,अपने उद्बोधन में उन्होंने सभी नगरवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई दी।


इस अवसर पर पार्षद दिलीप ओगरे, सुमन पाटले, क्रांति ताम्रकार, मोहसिन खान, डॉ. नारायण चतुर्वेदी, सांसद प्रतिनिधि राकेश ताम्रकार, नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती रुक्मणी देवांगन, श्रीमती श्याम ठाकुर, मोहम्मद अय्यूब कुरैशी, पूर्व एल्डरमैन श्रीमती उषा रात्रे, कांग्रेस महिला ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती हेमलता ठाकुर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


कार्यक्रम में नारायण शर्मा ने भी गणतंत्र दिवस के महत्व पर अपने विचार रखे, कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता सतीश सिंधनिया ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन नगर पंचायत कर्मचारी किनसुख यादव ने किया, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।

लाला टारकेश्वर शाह खुशरो अध्यक्ष नगर पंचयात गंडई

रिपोर्टर: राशिद जमाल सिद्दीकी