कोरिया। जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आड़ में फैल रही अश्लीलता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं,फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह के नाम पर रात के अंधेरे में जो कुछ हुआ, उसने पूरे इलाके को शर्मसार कर दिया,डांसरों पर नोट उड़ाने का वीडियो वायरल होते ही प्रशासन हरकत में आया और त्वरित कार्रवाई करते हुए, संबंधित रोजगार सहायक जिंदर सोनवानी को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया।


खेल के मंच पर ‘नंगा नाच’, गांव में फैली सनसनी
मामला सोनहत ब्लॉक के ग्राम पंचायत पोड़ी का है, जहां शुक्रवार को फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन समारोह आयोजित किया गया था, कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य शिवकुमारी, भाजपा नेता मनोज साहू और जनपद अध्यक्ष आशा सोनपाकर बतौर अतिथि शामिल हुए।



अतिथियों के जाते ही बदला माहौल
बताया जा रहा है कि अतिथियों के रवाना होने के बाद रात में स्कूल परिसर में ‘सांस्कृतिक कार्यक्रम’ के नाम पर फिल्मी गानों पर डांस पार्टी शुरू कर दी गई,इस दौरान अश्लील नृत्य और नोटों की खुलेआम बरसात का वीडियो सामने आया, जिसने सोशल मीडिया पर आग लगा दी।

10 लाख में बुलाई गई ‘नाचा पार्टी’
सूत्रों के अनुसार, इस डांस कार्यक्रम के लिए कोरबा की एक ‘नाचा पार्टी’ को करीब 10 लाख रुपये खर्च कर बुक किया गया था,वायरल वीडियो में मंच पर नाचते कलाकारों पर नोट उड़ाते लोग साफ नजर आ रहे हैं, जिससे पूरे आयोजन की मंशा पर सवाल खड़े हो गए हैं।


प्रशासन का कड़ा एक्शन
वीडियो सामने आते ही जिला प्रशासन ने तत्काल जांच शुरू की प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर रोजगार सहायक जिंदर सोनवानी को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया गया, प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि सार्वजनिक मंचों पर इस तरह की अश्लीलता किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी, और अन्य जिम्मेदारों की भूमिका की भी जांच जारी है।










