गणतंत्र दिवस पर वक़्फ़ बोर्ड का बड़ा फैसला, मस्जिदों व दरगाहों में शान से लहराएगा तिरंगा

रायपुर। गणतंत्र दिवस को लेकर छत्तीसगढ़ राज्य वक़्फ़ बोर्ड ने एक अहम और सराहनीय निर्देश जारी किया है, बोर्ड ने प्रदेश की सभी मस्जिदों, दरगाहों और इमाम बाड़ों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा शान से फहराने के निर्देश दिए हैं।

15 अगस्त और 26 जनवरी के आयोजनों के लिए मिलेगा 5 से 7 हजार रुपये का अनुदान, अगले वित्तीय वर्ष से लागू होगी व्यवस्था



इसके साथ ही वक़्फ़ बोर्ड ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) और गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) के अवसर पर आयोजन करने के लिए अनुदान भी प्रदान किया जाएगा, आवेदन करने पर मस्जिद, दरगाह और इमाम बाड़ों को 5 से 7 हजार रुपये तक का अनुदान दिया जाएगा।



यह अनुदान तिरंगा फहराने, परिसर की सजावट करने और मिठाई वितरण जैसे आयोजनों के लिए दिया जाएगा, वक़्फ़ बोर्ड की यह पहल सामाजिक सौहार्द, देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।



वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष सलीम राज ने इस फैसले की पुष्टि करते हुए बताया कि यह व्यवस्था अगले वित्तीय वर्ष से पूरे प्रदेश में लागू की जाएगी, उन्होंने कहा कि सभी वक़्फ़ संपत्तियों से जुड़े संस्थान राष्ट्रीय पर्वों को उत्साह और गरिमा के साथ मनाएं, यही इस निर्णय का उद्देश्य है,वक़्फ़ बोर्ड के इस निर्देश के बाद प्रदेश भर की मस्जिदों और दरगाहों में गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति का माहौल देखने को मिलेगा।