गंडई, जिला केसीजी। गंडई स्थित श्री सतगुरु जनकल्याण एवं शिक्षण समिति द्वारा संचालित नवदीप पब्लिक स्कूल में दिनांक 24 जनवरी 2026 को विद्यालय का भव्य वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित अतिथियों एवं पालकों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भूपेंद्र कुमार जंघेल (राज्य टैक्स निरीक्षक, छत्तीसगढ़ शासन) तथा विशिष्ट अतिथि लाल टाकेश्वर शाह खुसरो (अध्यक्ष, नगर पंचायत गंडई) और श्यामपाल ताम्रकार (उपाध्यक्ष, नगर पंचायत गंडई) उपस्थित रहे।
वार्षिकोत्सव के दौरान बच्चों ने शिव तांडव, गणेश वंदना, छवा, पंथी, हारार सहित अन्य आकर्षक प्रस्तुतियां दीं,प्रत्येक प्रस्तुति के माध्यम से बच्चों ने सामाजिक और शैक्षणिक संदेश देने का प्रयास किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा,बच्चों की रंग-बिरंगी वेशभूषा और आत्मविश्वास से भरी प्रस्तुति कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही।
गंडई जैसे क्षेत्र में विद्यालय के प्रथम वर्ष में इस प्रकार का भव्य आयोजन करना नवदीप पब्लिक स्कूल की उपलब्धि मानी जा रही है,कार्यक्रम की रूपरेखा, प्रबंधन और सफल संचालन में विद्यालय के प्राचार्य होरीलाल कोसरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनकी कुशल रणनीति के कारण आयोजन पूरी तरह सफल रहा।
कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मनोहर दास मानिकपुरी, सदस्य सुरेश पटेल, विद्यालय के फाउंडर अमित केशकर, समस्त शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में पालकगण उपस्थित रहे,सभी ने इस ऐतिहासिक आयोजन के साक्षी बनकर विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दीं।
रिपोर्टर: राशिद जमाल सिद्दीकी










