रायपुर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग द्वारा आज साइंस कॉलेज रायपुर मैदान में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया,
सम्मान समारोह में छुईखदान के वरिष्ठ पत्रकार विक्रम सिंह ठाकुर को परिवहन मंत्री केदार कश्यप ने राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा मितान (राजवीर) सम्मान से सम्मानित किया ।

उल्लेखनीय है कि परिवहन विभाग द्वारा यातायात एवं सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया।

विक्रम ठाकुर ने गत वर्ष खैरागढ़ -छुईखदान – गंडई जिले में सड़क दुर्घटनाओं में घायल सर्वाधिक लोगों को अस्पताल पहुंचा कर घायलों की प्राण रक्षा करने में मदद की है, श्री ठाकुर को राज्य स्तरीय सम्मान मिलने पर प्रेस क्लब छुई खदान, जय जगन्नाथ सेवा समिति, राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ उपसमिति छुई खदान सहित उनके मित्रों और शुभचिंतकों ने बधाई और शुभकामनाएं दी है ।
रिपोर्टर राशिद जमाल सिद्दीकी










