रायगढ़ पुलिस की नशे पर बड़ी कार्रवाई, तमनार पुलिस ने नशीली कैप्सूल सप्लायर को दबोचा288 प्रतिबंधित कैप्सूल, बिना नंबर बाइक व मोबाइल जप्त, दो अन्य आरोपी भी नामजद

रायगढ़। रायगढ़ पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए तमनार थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है,पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन में तमनार पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल की सप्लाई करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, वहीं दो अन्य आरोपियों के खिलाफ भी एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है,
तमनार थाना क्षेत्र में चोरी-छिपे प्रतिबंधित दवाओं की सप्लाई की लगातार मिल रही सूचनाओं को गंभीरता से लेते हुए,थाना प्रभारी निरीक्षक कमला पुसाम को सतर्क निगरानी के निर्देश दिए गए थे, इसी क्रम में 22 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति बिना नंबर की बजाज पल्सर मोटरसाइकिल से लैलूंगा की ओर से मिलूपारा की तरफ नशीली कैप्सूल लेकर जा रहा है।


सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मिलूपारा–कोड़केल मार्ग पर घेराबंदी कर संदिग्ध बाइक सवार को रोका पूछताछ में उसने अपना नाम निलमणी गुप्ता पिता स्व. प्रेमलाल गुप्ता (30 वर्ष), निवासी बिजना थाना तमनार बताया। एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत तलाशी लेने पर मोटरसाइकिल के हैंडल के भीतर छिपाकर रखी गई प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल बरामद की गई,आरोपी के कब्जे से स्पास्मो प्रॉक्सीवॉन प्लस के 36 पत्ते (कुल 288 कैप्सूल) बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि इनमें से 30 पत्ते सुनील बेहरा निवासी ग्राम लिबरा के हैं, जिसने लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम राजपुर निवासी विकास यादव से फोनपे के माध्यम से 6 हजार रुपये भेजकर कैप्सूल मंगवाए थे।


पुलिस ने मौके से प्रतिबंधित कैप्सूल, घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की बजाज पल्सर एनएस-125 बाइक, तथा एक मोटोरोला मोबाइल फोन जप्त किया है। कुल जप्ती की अनुमानित कीमत 1 लाख 18 हजार 284 रुपये बताई जा रही है,प्रकरण में तमनार थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 11/2026, धारा 21(C) एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपी निलमणी गुप्ता, सुनील बेहरा और विकास यादव के विरुद्ध मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है, गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है,इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कमला पुसाम, एएसआई शशिदेव भोई, प्रधान आरक्षक बनारसीलाल सिदार, हेमन पात्रे, हेम प्रकाश सोन, आरक्षक डोलनारायण सिदार एवं पुरुषोत्तम सिदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


पुलिस की अपील
रायगढ़ जिला पुलिस ने आम नागरिकों और विशेष रूप से युवाओं से अपील की है कि नशे के अवैध कारोबार की किसी भी जानकारी को तुरंत पुलिस तक पहुंचाएं। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के नेटवर्क से जुड़े सप्लायर, परिवहनकर्ता और खरीददार — सभी पर सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।