शिवरीनारायण। सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ की शिवरीनारायण इकाई द्वारा 20 जनवरी 2026 को विशाल पत्रकार सम्मेलन, सम्मान समारोह एवं रक्तदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया,कार्यक्रम की शुरुआत श्रीराम एवं माता शबरी की पूजा-अर्चना से हुई, जिसके पश्चात स्कूल के नन्हे बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समां बांध दिया।
कार्यक्रम में सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष आर.डी. गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष डी.सी. बघेल व राशिद जमाल सिद्दीकी, संभाग अध्यक्ष बिलासपुर कन्हैया यादव, संभाग अध्यक्ष दुर्ग सुधीर सोनी सहित प्रदेश, संभाग, जिला व ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे। सभी ने श्रीराम व माता शबरी के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
सम्मान समारोह में संत शिरोमणि श्री श्री 1008 हनुमत उपासक परम पूज्य बाबा रामगोपाल दास जी महाराज (देवरगढ़ा वाले) मुख्य अतिथि के रूप में मंचासीन रहे, संघ के प्रदेश अध्यक्ष आर.डी. गुप्ता सहित सभी पदाधिकारियों ने उनका शाल, श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया और संतजी का आशीर्वाद प्राप्त किया,कार्यक्रम में बिलाईगढ़ की विधायक कविता प्राण लहरे अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, प्रदेश अध्यक्ष द्वारा उन्हें शाल, श्रीफल, प्रतीक चिन्ह व पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही मंचस्थ सभी जनप्रतिनिधियों का भी सम्मान किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष आर.डी. गुप्ता ने की। संत श्री रामगोपाल दास जी महाराज ने प्रदेश अध्यक्ष को माला पहनाकर शाल ओढ़ाते हुए आशीर्वाद प्रदान किया,विधायक कविता प्राण लहरे ने भी प्रदेश अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ भेंट कर संघ के कार्यों में सहयोग का आश्वासन दिया तथा पत्रकारों को हर संभव मदद करने का वादा किया,पत्रकार सम्मेलन में संघ के पदाधिकारियों ने एक स्वर में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग उठाई। यह संकल्प लिया गया कि ब्लॉक व तहसील स्तर के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व वेब मीडिया से जुड़े सभी पत्रकारों को सुरक्षा कानून के दायरे में लाने के लिए आवाज बुलंद की जाएगी।

प्रेसवार्ता में वरिष्ठ पत्रकार व कार्यकारी अध्यक्ष राशिद जमाल सिद्दीकी द्वारा पूछे गए प्रश्न के उत्तर में विधायक कविता प्राण लहरे ने कहा कि अवसर मिलने पर वे पत्रकार सुरक्षा कानून एवं पत्रकारों को चौथे स्तंभ के रूप में वैधानिक मान्यता देने का विषय विधानसभा में अवश्य उठाएंगी।
मंच से प्रदेश अध्यक्ष आर.डी. गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष डी.सी. बघेल, राशिद जमाल सिद्दीकी, मनीष शर्मा, सतेंद्र वर्मा, संभाग अध्यक्ष कन्हैया यादव व सुधीर सोनी, विनोदराय सागर, प्रीति सोनी, आमिर रजा, नत्थू राम प्यासी सहित सभी प्रमुखों ने पत्रकारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने और संघ को पूरे प्रदेश में और मजबूत करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में पत्रकारों, समाजसेवियों, छात्रों, रक्तदाताओं, स्वास्थ्यकर्मियों, शिक्षकों व विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को माला, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। नववर्ष मिलन के अवसर पर सभी ने सामूहिक भोज में भाग लिया और एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर जांजगीर-चांपा जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी एक वर्ष के लिए शुभम मिश्रा को सौंपी गई तथा जिला व ब्लॉक इकाइयों का गठन भी किया गया।
शिवरीनारायण में आयोजित इस नववर्ष मिलन, पत्रकार सम्मान समारोह एवं रक्तदान कार्यक्रम में दुर्ग, गंडई, रायपुर, बिलासपुर, जांजगीर, सक्ती, पामगढ़, कोटा, कोरबा, मुंगेली, चिरमिरी, नागपुर, कोरिया सहित दूर-दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पत्रकारों ने शिरकत की। कार्यक्रम को सफल बनाने में शुभम मिश्रा, अशोक गुप्ता, उमाशंकर साहू, अजय जाहिरे, भरत आदित्य सहित सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
रिपोर्टर: राशिद जमाल सिद्दीकी










