छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: 15 जनवरी के बाद बढ़ेगी ठंड, शीतलहर का अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मकर संक्रांति के साथ ही मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है, मौसम विभाग के मुताबिक 15 जनवरी के बाद प्रदेश में कड़ाके की ठंड की वापसी हो सकती है,इस दौरान न्यूनतम तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज किए जाने की संभावना है, जिससे कई जिलों में शीतलहर का असर फिर तेज हो सकता है,फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के निचले स्तर पर नमी युक्त हवाएं प्रवेश कर रही हैं, इसी वजह से गिरता हुआ तापमान फिलहाल थमा हुआ है,और कुछ इलाकों में पारे में हल्की बढ़ोतरी देखी जा रही है,मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले तीन दिनों तक मैदानी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी।

हालांकि 15 जनवरी के बाद पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होते ही तापमान में फिर गिरावट आएगी और ठंड का प्रकोप बढ़ेगा,राजधानी रायपुर में आज मंगलवार, 13 जनवरी 2026 को सुबह के समय हल्की धुंध छाए रहने की संभावना है,यहां अधिकतम तापमान लगभग 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया गया है,वहीं बीते 24 घंटों के दौरान उत्तर छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, इससे सरगुजा संभाग में ठंड का असर अभी भी बना हुआ है,मौसम विभाग ने लोगों को आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने की संभावना को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है।