बलरामपुर। बलरामपुर जिले में लगातार बढ़ रही कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन बड़ा निर्णय लिया है, ठंड के कारण छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी शासकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए दो दिनों का अवकाश घोषित किया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह अवकाश शीतलहर की स्थिति को देखते हुए दिया गया है,वहीं कक्षा 6 से 12 तक की कक्षाएं पूर्व निर्धारित समय सारिणी के अनुसार नियमित रूप से संचालित की जाएंगी।
प्रशासन ने विद्यालय प्रबंधन और अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों की सेहत को लेकर विशेष सतर्कता बरतें और ठंड व कोहरे को देखते हुए, आवश्यक सावधानियां अपनाएं,जिला प्रशासन मौसम की बदलती परिस्थितियों पर लगातार नजर बनाए हुए है, और आवश्यकता पड़ने पर आगे भी उचित निर्णय लिए जा सकते हैं।










