खैरागढ़ /गंडई। ग्राम हनई बन मे किसान महापंचायत की हुई बैठक किसान सुरक्षा समिति के बैनर चले, जिसमें शामिल हुए किसान मोर्चा समिति के संरक्षक वरिष्ठ अधिवक्ता मोतीलाल जंघेल, पूर्व विधायक गिरवर जंघेल, अध्यक्ष लोकेश्वरी जंघेल, वही वही हजारों किसान भी बैठक में शामिल हुए देखा जाए तो 3 जनवरी को किसानों का गंडई में धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम रखा गया था जिसमें 50हज़ार किसान शामिल होते हैं।
वही सरकार द्वारा जो चार ग्रामीण क्षेत्र मे चुना पत्थर खदान को लेकर बताया गया,कि सरकार ने फिलहाल हनईबन जग मड़वा – रग मड़वा मरग़ कठेरा,निरसत कर दिया गया है,इस लिए धरना प्रदर्शन को रोक दिया गया, किसानो के प्रदर्शन को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरीके से तैयार थी,वहीं किसानो ने महापंचयात बैठक अपनी आवाज़ बुलंद किए।
सुधीर गोलछा ने अपने उद्बोधन में बोला की किसान भाइयों फिलहाल के लिए यह निरस्त किया गया है,आप लोग धोखे में नहीं रहें कोई भी किसान अपनी धरती मां का सौदा नहीं कर सकता, और ना हम होने देंगे किसान एक है, आज किसानों को बांटने की कोशिश की जा रही है, इसे हम लोग उनकी चाल को पूरी नहीं होने देंगे किसान एक है।
किस एक रहेगा इसमें किसी की भी राजनीति नहीं चलेगी l सरकार को अगर निरस्त करना है,तो सीमेंट फैक्ट्री जो खोलने की बात कही गई है, उसे निरस्त करें यही हमारी मांग है, वही लोकेश्वरी जंघेल कामदेव जंघेल प्रियंका जंघेल , मन्नू चंदेल संजू चंदेल,प्रमोद सिंह ठाकुर सभी वक्ताओं ने कहा कि किसानों को कोई भी नहीं बांट सकता, किसान अपनी धरती मां की रक्षा करते हैं, और करते रहेंगे किसान की मां को कोई नहीं खरीद सकता,लोगों के बहकावे में कोई ना आए जो हमारा अधिकार है।
हम वह अपना अधिकार पाकर रहेंगे,आज 4 ग्रामीणों का सरकार ने जो निरस्त किया है,यह सिर्फ किसानों को खामोश करने के लिए है,किसान किसी भी धोखे में नहीं आएंगे किसान एक मंच पर है,और एक मंच पर रहेंगे, उमेश जंघेल वहीं कार्यक्रम का संचालन सरवन जंघेल द्वारा किया गया।
रिपोर्टर राशिद जमाल सिद्दीकी










