सरकारी योजना से किसान खुश, धान खरीदी में पारदर्शिता



खैरागढ / गंडई |छत्तीसगढ़ सरकार की धान खरीदी योजना गंडई क्षेत्र में किसानों के लिए राहत लेकर आई है। धोधा धान खरीदी केंद्र में अब तक 35,984 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। सरकार की पारदर्शी व्यवस्था और सुचारु प्रबंधन के चलते किसानों में संतोष देखने को मिल रहा है।


आंकड़ों के मुताबिक गंडई क्षेत्र के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों में अब तक—

गंडई: 69,389.20 क्विंटल

हनाईबन: 50,594 क्विंटल

ठंडार: 16,484 क्विंटल

लिमो: 50,798.40 क्विंटल

कशीटोला: 6,540.40 क्विंटल


धान की खरीदी पूरी की जा चुकी है।

हालांकि, पिछले वर्षों की तुलना में इस बार धान खरीदी का आंकड़ा कुछ कम है, लेकिन अभी भी लगभग एक माह का समय शेष है। ऐसे में आने वाले दिनों में खरीदी की रफ्तार बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

किसान


सबसे अहम बात यह है कि अब तक किसानों की ओर से किसी भी तरह की शिकायत सामने नहीं आई है। धान खरीदी केंद्रों पर किसानों के चेहरों पर खुशी और संतोष साफ दिखाई दे रहा है। किसानों का कहना है कि सरकार ने जो वादे किए थे, उन्हें पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाया जा रहा है।

समिति प्रबंधक


धान खरीदी केंद्र प्रबंधन भी पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। प्रबंधक अशोक साहू ने बताया कि खरीदी प्रक्रिया को सुचारु और पारदर्शी रखने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं, ताकि किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो।

रिपोर्टर: राशिद जमाल सिद्दीकी