चक्रधरपुर। रेलवे से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अहम सूचना है 1 जनवरी 2026 से भारतीय रेल का नया टाइम टेबल लागू होने जा रहा है, इसके तहत देशभर के 18 रेल जोन और 70 रेल मंडलों में ट्रेनों की समय-सारिणी में बदलाव किया जाएगा,इसी क्रम में दक्षिण पूर्व रेलवे अपने यात्री परिचालन में बड़ा संशोधन करने जा रहा है।
रेलवे सूत्रों के अनुसार, चक्रधरपुर रेल मंडल से प्रस्थान करने वाली और यहां समाप्त होने वाली कई प्रमुख ट्रेनों के आगमन व प्रस्थान समय में 5 से 10 मिनट से लेकर 1 घंटे तक का अंतर आ सकता है,यह बदलाव परिचालन सुगमता और तकनीकी कारणों से किया जा रहा है,रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि 1 जनवरी 2026 के बाद यात्रा करने से पहले अपडेटेड शेड्यूल जरूर जांच लें और टिकट पर अंकित पुराने समय के बजाय नई समय-सारिणी के अनुसार स्टेशन पहुंचें।

इन प्रमुख ट्रेनों की समय-सारिणी में होगा बदलाव
ट्रेन नंबर 20891/20892 टाटा–ब्रह्मपुर वंदे भारत एक्सप्रेस
ट्रेन नंबर 20872/20871 राउरकेला–हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस
राउरकेला आगमन व प्रस्थान समय में करीब 85 मिनट तक का बदलाव संभव।
ट्रेन नंबर 20835/20836 राउरकेला–पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस
राउरकेला से प्रस्थान समय में बदलाव की संभावना।
ट्रेन नंबर 21894 पटना–टाटा वंदे भारत एक्सप्रेस
टाटानगर आगमन समय में लगभग 10 मिनट का बदलाव हो सकता है।
इसके अलावा टाटानगर, चक्रधरपुर और राउरकेला से गुजरने वाली कई एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों के आगमन व प्रस्थान समय में भी 5 से 10 मिनट का अंतर देखने को मिलेगा।
यात्री यहां से लें जानकारी
यात्री रेलवे पूछताछ नंबर 139, नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (NTES) ऐप या रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से नई समय-सारिणी की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं,रेलवे ने स्पष्ट किया है कि यह बदलाव यात्रियों की सुविधा और बेहतर परिचालन के उद्देश्य से किया जा रहा है।










