CAF कैंप में सनसनी: साथी जवान ने की CAF जवान की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार


खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ स्थित घाघरा CAF बटालियन कैंप से बीती रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक CAF जवान की उसी के साथी जवान ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद कैंप में हड़कंप मच गया।


मिली जानकारी के अनुसार, मृतक CAF जवान सोनवीर जाट, निवासी उत्तर प्रदेश, रात में गहरी नींद में सो रहा था। इसी दौरान उसके साथी जवान अरविंद गौतम ने उस पर गोली चला दी, गोली लगने से सोनवीर जाट गंभीर रूप से घायल हो गया
घटना के तुरंत बाद घायल जवान को सिविल अस्पताल खैरागढ़ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश को घटना की वजह बताया जा रहा है।


पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए,आरोपी जवान अरविंद गौतम को गिरफ्तार कर लिया है, फिलहाल आरोपी को गातापार थाना में रखा गया है और मामले की गहन जांच जारी है,
घटना के बाद CAF कैंप में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, वहीं पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्टर राशीद जमाल सिद्दीकी