सर्दी का प्रकोप बढ़ा: IMD ने 8 से 11 दिसंबर तक कई राज्यों में जारी की शीतलहर चेतावनी

नईदिल्ली। देश के कई राज्यों में सर्दी का असर तेज़ी से बढ़ने लगा है, इस बार पिछले वर्षों की तुलना में अधिक ठंड पड़ने की संभावना जताई जा रही है, इसी बीच पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम का मिज़ाज बदलना शुरू हो गया है, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 8, 9, 10 और 11 दिसंबर के लिए कई राज्यों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है, जिसके चलते कड़कड़ाती ठंड का दौर जारी रहने की उम्मीद है।


राजस्थान में मौसम का हाल

राजस्थान में ठंड ने दस्तक देते ही असर दिखाना शुरू कर दिया है,पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राज्य में ठंड का दौर जारी रहेगा,IMD के मुताबिक 8 से 11 दिसंबर तक ठंड का असर बना रहेगा, हालांकि तापमान में विशेष गिरावट की संभावना नहीं है, सुबह के समय घना कोहरा कई जिलों में छाए रहने की संभावना है, जबकि दिन में धूप खिली रहेगी,और मौसम शुष्क रहेगा।



इन राज्यों में चलेगी शीतलहर

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से देश के मध्य और पूर्वी हिस्सों में भी ठंड बढ़ेगी,IMD के मुताबिक विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में 8 से 11 दिसंबर के दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में शीतलहर चलेगी, पहाड़ी राज्यों में भी शीतलहर की स्थिति बन सकती है,
मध्य प्रदेश में 8 और 9 दिसंबर को शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली में मौसम कैसा रहेगा?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी सर्दी का असर महसूस किया जा रहा है,IMD के अनुसार अगले चार दिनों में तापमान में किसी बड़ी गिरावट की संभावना नहीं है,हालांकि सुबह के समय शहर के कुछ इलाकों में हल्के से मध्यम कोहरे की स्थिति बन सकती है।

देश के कई राज्यों में आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने वाली है, मौसम विभाग की चेतावनी के बाद लोगों से सलाह दी गई है कि सुबह-शाम ठंड से बचाव के पूरे इंतज़ाम रखें और मौसम संबंधी अपडेट पर ध्यान दें।