दिसंबर की शुरुआत में ही कांपा छत्तीसगढ़, मैनपाट में ओस जमी बर्फ बनी – कई जिलों में कोल्ड वेव अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दिसंबर की शुरुआत के साथ ही सर्दी ने अचानक रफ्तार पकड़ ली है, राज्य के उत्तर और मध्य क्षेत्रों में तापमान लगातार गिरता जा रहा है,मौसम विभाग ने 6 दिसंबर के लिए प्रदेश के कई हिस्सों में कोल्ड वेव अलर्ट जारी किया है।

मैनपाट में ओस बनी बर्फ, अंबिकापुर का पारा 4.5°C

राज्य के पहाड़ी पर्यटन स्थल मैनपाट में ठंड का असर इतना अधिक है कि रात के समय ओस जमकर बर्फ का रूप लेने लगी है, तापमान 4°C से नीचे पहुंच गया है,वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 4.5°C रिकॉर्ड किया गया, जिससे लोगों को तीखी ठंड का सामना करना पड़ रहा है।



रायपुर-दुर्ग में भी तापमान में तेजी से गिरावट

राजधानी रायपुर और दुर्ग में भी पिछले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री तक की गिरावट दर्ज हुई है,रायपुर का न्यूनतम तापमान 12–13°C और दुर्ग में 9–11°C तक पहुंच गया है,मौसम विभाग ने 07 दिसंबर को रायपुर में घने कोहरे की संभावना जताई है, शहर का अधिकतम तापमान 28°C और न्यूनतम 13°C रहने का अनुमान है।

गौरेला–पेंड्रा–मरवाही में कड़ाके की सर्दी

जीपीएम जिले में भी लगातार सर्दी बढ़ रही है। पेंड्रा में न्यूनतम तापमान 7°C दर्ज किया गया,यहां सुबह और देर शाम के समय सड़कें लगभग सुनसान रहती हैं, कई स्थानों पर लोग अलाव का सहारा लेते दिखे।



प्रदेश में मौसम शुष्क, तापमान में भारी उतार-चढ़ाव

पिछले 24 घंटों में पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहा, अधिकतम तापमान 29.4°C जगदलपुर में रहा, जबकि अंबिकापुर ने न्यूनतम 4.6°C दर्ज किया,मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव न होने की बात कही है, लेकिन इसके बाद पारा 2–3°C बढ़ सकता है,बावजूद इसके, कई क्षेत्रों में शीतलहर का असर जारी रहेगा।

रायगढ़ में भी बढ़ी ठिठुरन, पारा 10°C तक उतरने की उम्मीद



रायगढ़ जिले में भी ठंड ने अचानक जोर पकड़ लिया है। 5 दिसंबर तक यहां न्यूनतम तापमान 12.4°C और अधिकतम 26.7°C दर्ज किया गया, सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा और लोगों ने देर से घरों से निकलना शुरू किया,दोपहर की धूप थोड़ी राहत देती है, लेकिन शाम होते ही फिर से ठिठुरन बढ़ जाती है,मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में रायगढ़ का पारा 10°C तक लुढ़क सकता है।

मौसम विभाग लोगों किया अलर्ट
दिसंबर के शुरुआती सप्ताह में ही छत्तीसगढ़ के अधिकतर हिस्से कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं,पहाड़ी और उत्तरी जिलों में तापमान 5°C के आसपास बना हुआ है,लोगों को सुबह-शाम अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है,मौसम विभाग ने नागरिकों को सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर गर्म कपड़े उपयोग करने की सलाह दी है।