निपनिया–भाटापारा सेक्शन में 36 घंटे का ऑटोमेटिक सिगनलिंग कार्य, कई ट्रेनें रद्द

भाटापारा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में अधोसंरचना विकास को गति देने के लिए निपनिया–भाटापारा ट्रिपल लाइन सेक्शन में ऑटोमेटिक सिगनलिंग का महत्वपूर्ण कार्य प्रस्तावित है, यह कार्य 06 दिसम्बर 2025 को सुबह 10:00 बजे से 07 दिसम्बर 2025 को रात 22:00 बजे तक कुल 36 घंटे की अवधि में किया जाएगा,कार्य के चलते कई यात्री ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा, रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए प्रभावित गाड़ियों की सूची जारी की है।


रद्द रहने वाली गाड़ियाँ

1. 06 एवं 07 दिसम्बर 2025 – 68728 रायपुर–बिलासपुर मेमू पैसेंजर
2. 06 एवं 07 दिसम्बर 2025 – 68734 बिलासपुर–गेवरा रोड मेमू पैसेंजर
3. 06 एवं 07 दिसम्बर 2025 – 68733 गेवरा रोड–बिलासपुर मेमू पैसेंजर
4. 06 एवं 07 दिसम्बर 2025 – 68719 बिलासपुर–रायपुर मेमू पैसेंजर
5. 06 एवं 07 दिसम्बर 2025 – 58203 कोरबा–रायपुर पैसेंजर
6. 07 एवं 08 दिसम्बर 2025 – 58204 रायपुर–कोरबा पैसेंजर


7. 06 एवं 07 दिसम्बर 2025 – 58205 रायपुर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर
8. 07 एवं 08 दिसम्बर 2025 – 58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)–रायपुर पैसेंजर
9. 06 एवं 07 दिसम्बर 2025 – 68746 रायपुर–गेवरा रोड मेमू पैसेंजर
10. 07 एवं 08 दिसम्बर 2025 – 68745 गेवरा रोड–रायपुर मेमू पैसेंजर


बीच में समाप्त होने वाली गाड़ियाँ

1. 06 एवं 07 दिसम्बर 2025 – 68861 गोंदिया–झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर

यह ट्रेन बिलासपुर में समाप्त होगी

बिलासपुर–गोंदिया–बिलासपुर खंड में रद्द
2. 06 एवं 07 दिसम्बर 2025 – 68862 झारसुगुड़ा–गोंदिया मेमू पैसेंजर

यह ट्रेन बिलासपुर में समाप्त होगी

बिलासपुर–गोंदिया–बिलासपुर खंड में रद्द
रेल प्रशासन ने यात्रियों को होने वाली असुविधा पर खेद व्यक्त किया है, और महत्वपूर्ण विकास कार्यों के दौरान सहयोग की अपील की है।