इंडिगो की उड़ानें तीसरे दिन भी प्रभावित, 170 से अधिक फ्लाइट्स रद्द — देशभर में यात्रियों की बढ़ी परेशानियां

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो इन दिनों गंभीर ऑपरेशनल चुनौतियों का सामना कर रही है,बुधवार को लगातार तीसरे दिन भी देशभर के विभिन्न एयरपोर्ट्स पर 170 से अधिक उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, जिससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद सहित कई बड़े शहरों में इंडिगो की फ्लाइट सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हैं, दिल्ली एयरपोर्ट से लगभग 30 उड़ानें रद्द की गईं, जबकि हैदराबाद में 33 उड़ानें रद्द होने की जानकारी मिली है, मुंबई एयरपोर्ट पर भी कई उड़ानें कैंसिल की गईं।



इंडिगो प्रतिदिन 22,000 से ज्यादा उड़ानों का संचालन करती है, लेकिन पिछले तीन दिनों से लगातार बड़े पैमाने पर उड़ान रद्द होने से यात्रियों में नाराजगी और चिंता बढ़ती जा रही है, कई यात्रियों ने सोशल मीडिया पर देरी और रद्दीकरण को लेकर अपनी समस्याएं उठाईं।

एयरलाइन ने एक आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि तकनीकी समस्याएं, सर्दियों के मौसम में शेड्यूल बदलाव, खराब मौसम, एविएशन सिस्टम में बढ़ा दबाव और फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) के कारण उड़ानों के संचालन पर गंभीर असर पड़ा है। कंपनी ने यात्रियों से हुई असुविधा के लिए खेद जताया है और सेवाओं को जल्द सामान्य करने का भरोसा दिलाया है।