हथबंद–तिल्दा नेवरा सेक्शन में मेगा ब्लॉक : दो दिनों तक 8 ट्रेनें रद्द, कई गाड़ियाँ बीच में ही समाप्त होंगी….



रायपुर/बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल अंतर्गत हथबंद–तिल्दा नेवरा सेक्शन में रोड अंडर ब्रिज (RUB) निर्माण कार्य के लिए बॉक्स पुशिंग हेतु रिलीविंग गर्डर लॉन्च करने का काम किया जा रहा है, इस तकनीकी कार्य को सुरक्षित रूप से पूरा करने के लिए रेलवे द्वारा ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जा रहा है।

इस निर्माण कार्य के कारण 23 और 24 नवंबर को कुल 8 मेमू व पैसेंजर ट्रेनों को रद्द किया गया है, वहीं कुछ ट्रेनों का संचालन अपने निर्धारित गंतव्य से पहले ही समाप्त हो जाएगा।

ब्लॉक की अवधि

20 नवंबर : डाउन लाइन पर 3 घंटे 30 मिनट का ब्लॉक

22 एवं 23 नवंबर : अप एवं मिडिल लाइन पर 4-4 घंटे का नियंत्रित ब्लॉक


बीच में समाप्त होने वाली ट्रेनें

20 एवं 23 नवंबर :

68862 झारसुगुड़ा–गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर में ही समाप्त होगी।

बिलासपुर–गोंदिया सेक्शन में रद्द रहेगी।


68861 गोंदिया–झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर से ही झारसुगुड़ा के लिए चलेगी।

गोंदिया–बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी।




23 नवंबर को रद्द ट्रेनें

1. 68728 रायपुर–बिलासपुर मेमू पैसेंजर


2. 68719 बिलासपुर–रायपुर मेमू पैसेंजर


3. 68733 गेवरा रोड–बिलासपुर मेमू पैसेंजर


4. 68734 बिलासपुर–गेवरा रोड मेमू पैसेंजर


5. 58203 कोरबा–रायपुर पैसेंजर


6. 58205 रायपुर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर



24 नवंबर को रद्द ट्रेनें

1. 58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)–रायपुर पैसेंजर


2. 58202 रायपुर–बिलासपुर मेमू पैसेंजर



रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले ट्रेनों की स्थिति अवश्य जांच लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।