बलरामपुर।बसंतपुर थाना क्षेत्र के पशुपतिपुर गांव में ठंड से बचने के लिए अलाव ताप रही एक 50 वर्षीय महिला गंभीर रूप से झुलस गई। जानकारी के अनुसार, अचानक अलाव की आग भड़कने से महिला आग की चपेट में आ गई, जिससे उसके शरीर पर गम्भीर जलन की चोटें आई हैं।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को तुरंत सिविल अस्पताल वाड्रफनगर पहुँचाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया,घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।










