डैम टूटने से तबाही: बलरामपुर में 4 की मौत, 3 लापता, राहत कार्य जारी

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के तातापानी इलाके में सोमवार देर रात बड़ा हादसा हो गया, इलाके में स्थित एक बाढ़ नियंत्रण डैम के टूट जाने से नीचे बसे दो मकान तेज बहाव में बह गए, इस घटना में अब तक 4 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 3 लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश एनडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीम द्वारा की जा रही है।



स्थानीय लोगों के अनुसार, डैम के टूटने के समय पानी का बहाव इतना तेज था कि मकानों के साथ-साथ लगभग 15 फीट तक की ज़मीन भी बह गई, इसके अलावा कई मवेशी भी बाढ़ की चपेट में आकर बह गए हैं।



प्रशासन मौके पर, राहत कार्य तेज़

घटना की जानकारी मिलते ही जिला कलेक्टर, एसपी, एनडीआरएफ और जिला पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं, राहत एवं बचाव कार्य जारी है,और लापता लोगों की खोजबीन युद्ध स्तर पर की जा रही है।

पीड़ितों को तत्काल राहत पहुंचाने के लिए पंचायत भवन में अस्थाई शिविर बनाया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम तैनात की गई है, प्रशासन द्वारा पीड़ितों को भोजन, पानी और चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

स्थानीय निवासी



पहले भी किया गया था रिसाव का अलर्ट

स्थानीय निवासी और पीड़ितों का कहना है, कि डैम से रिसाव की शिकायत पहले भी अधिकारियों को दी गई थी, लेकिन इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, “कुछ अधिकारी आते थे, फोटो खींचते थे और चले जाते थे,” एक पीड़ित ने कहा यदि समय रहते कार्रवाई की जाती, तो शायद यह बड़ा हादसा टल सकता था।

अभिषेक गुप्ता एसडीएम बलरामपुर



जल्द मिलेगा मुआवजा

जिला प्रशासन ने आश्वासन दिया है, कि पीड़ित परिवारों को शीघ्र मुआवजा राशि उपलब्ध कराई जाएगी और मुआवजा प्रकरण तैयार किया जा रहा है,तातापानी डैम हादसा एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करता है,कि प्राकृतिक आपदाओं से पहले चेतावनी और रखरखाव व्यवस्था कितनी जरूरी है, फिलहाल, इलाके में राहत कार्य तेज़ी से चल रहा है, और उम्मीद की जा रही है,कि लापता लोगों का जल्द ही पता लगाया जा सकेगा।