संकुल स्तरीय विदाई सह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन….



रायगढ़। संकुल केंद्र तरकेला (वि.ख.व. जिला रायगढ़) के तत्वावधान में आउटर कॉफी हाउस, रायगढ़ में संकुल स्तरीय विदाई सह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया, यह कार्यक्रम शैक्षणिक क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाएं प्रदान करने वाले वरिष्ठ शिक्षकों के सम्मान हेतु आयोजित किया गया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पी.पी. खलखो (सेवानिवृत्त प्राचार्य), आर.पी. राणा (प्रधान पाठक),  सुरेश कुमार पटेल (प्रधान पाठक) एवं पी.एन. चौधरी (प्रधान पाठक) रहे, अतिथियों का सम्मान संकुल परिवार की ओर से शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया तथा उनके स्वस्थ, दीर्घायु और आनंदमय जीवन की मंगलकामनाएं दी गईं।



विशिष्ट अतिथि के रूप में डी.पी. पटेल (सहायक वि.ख. शिक्षा अधिकारी), अनिल साहू (सहायक वि.ख. शिक्षा अधिकारी),  मनोज अग्रवाल (वि.ख. स्त्रोत समन्वयक),  आर.के. राठिया (संकुल प्राचार्य) तथा शममता खलखो (संकुल प्राचार्य) ने कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया।



कार्यक्रम में  श्रवण कुमार (प्रधान, सी.ए.सी. तरकेला),  चेतन चौधरी, मनीष कुमार नेगी एवं खगेश्वर साहू सहित संकुल परिवार के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे, सभी अतिथियों की प्रेरणादायी उपस्थिति एवं विचारों से कार्यक्रम प्रेरणास्पद बना,संकुल परिवार के समर्पण एवं सामूहिक प्रयास से यह समारोह अत्यंत सफल एवं स्मरणीय रूप में संपन्न हुआ।