छत्तीसगढ़ मौसम ब्रेकिंग: कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आकाशीय बिजली और तेज हवा का खतरा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है,मौसम विभाग ने राज्य भर में अलर्ट जारी किया है, खास तौर पर जांजगीर, रायगढ़, कोरबा, जशपुर और कोरिया जिलों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।

इन जिलों में आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाएं (30-40 किमी/घंटा) चलने की चेतावनी दी गई है, विभाग ने लोगों से अपील की है, कि वे खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों और पेड़ों से दूर रहें।

इसके अलावा सुकमा, दंतेवाड़ा, बस्तर और राजधानी रायपुर सहित अधिकांश जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।



प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा है,कि मौसम के मद्देनज़र अनावश्यक यात्रा से बचें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।

अगले 24 से 48 घंटे राज्य के कई हिस्सों में मौसम बिगड़ सकता है, नागरिकों को सलाह दी गई है, कि वे मौसम अपडेट पर नजर रखें और आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन से संपर्क करें।