विश्व सायकल दिवस पर सायकल रैली का आयोजन..!!


खैरागढ।  खैरागढ़ कलेक्टर  इन्द्रजीत सिंह चंद्रवाल के निर्देशानुसार, प्रधानमंत्री  के फिट इंडिया मूवमेंट को आगे बढ़ाने एवं नागरिकों को फिटनेस के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विश्व सायकल दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 01 जून 2025, दिन रविवार को सायकल रैली का आयोजन किया जा रहा है।



नोडल अधिकारी  नीलू सिंह ने बताया कि यह सायकल रैली प्रातः 7:00 बजे से राजा फतेह सिंह खेल मैदान से प्रारंभ होगी और इसका संचालन खेलो इंडिया सेंटर्स के तत्वावधान में किया जाएगा।

इस रैली में स्थानीय नागरिक, विद्यार्थी, युवा, खिलाड़ी एवं जनसामान्य बड़ी संख्या में भाग लेंगे,इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों को अपने दैनिक जीवन में फिटनेस को शामिल करने के लिए प्रेरित करना तथा मानव जीवन में फिटनेस के महत्व को समझाना है,उन्होंने  सभी से अनुरोध किया है,कि अधिक से अधिक संख्या में इस रैली में भाग लें और फिट इंडिया मूवमेंट को सफल बनाने में सहयोग करें।

रिपोर्टर राशिद जमाल सिद्दीकी