खैरागढ गंडई। सुशासन तिहार समाधान शिविर वार्ड नंबर 11 टिकरीपारा गंडई मे आयोजित किया गया जिसमे नगर पंचयात अध्यक्ष लाल टारकेश्वर शाह खुशरो उपाध्यछ श्यामपाल ताम्रकार जिला पंचयात उपाध्यछ विक्रांत सिँह जनपद पंचायत छुई खदान अध्यक्ष पुष्पा प्रकाश वर्मा पार्षद दिलीप ओगरे सभी के करकमलो द्वारा भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के तेल चित्र पर पुष्पहार अर्पण कर के पूजा अर्चना करने के बाद समाधान शिविर का शुभारंभ किया गया।
समाधान शिविर में 128 नया आवेदन प्राप्त हुए वहीं समस्त जनप्रतिनिधियों द्वारा राशन कार्ड वितरण किया गया गर्भवती महिलाओं को गोद भराई रस्म अदा की गई 6 माह से अधिक दो बालक बालिकाओं को अन्य पर्सनल तथा 35 किशोरियों को स्वच्छता किट प्रदेय किया गया, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंदे द्वारा ओपीडी 60 सिकलिन टेस्ट 35 आयुष्मान कार्ड पंजीयन 8 वहीँ 300 आयुष्मान कार्ड वितरण किया गया ।
35 लोगों का खून की जांच आयुष विभाग द्वारा टेस्ट और दवा वितरण किया गया वहीं लोकसेवा केंद्र द्वारा 10 लोगो का लॉर्लिंग लाइसेंस का पंजीयन किया गया वहीँ सभी विभागों के अधिकारी एवंम कर्मचारी मौजूद रहे वहीँ जिला नोडल अधिकारी डीपी तिवारी जिला प्रबंधक छत्तीसगढ़ सिविल सप्लाईज़ कॉरपोरेशन लिमिटेड खैरागढ़ एवं अविनाश देवांगन मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत गंडई के मार्गदर्शन में क्रिया व्यान किया गया ।
वहीँ लाल टारकेश्वर शाह खुशरो ने अपनी बातो को रखा नगर के विकास को लेकर गौशाला के लिए भी बोले वहीँ विक्रांत सिँह ने अपने उधबोधन मे बोले केंद्र मे और राज्य मे भाजपा की सरकार है विकास ही विकास होगा किसी के साथ कोई भेद भाव नहीं होगा।
वहीँ मौजूद पार्षद तमेश्वर साहू अमन सोनी मोहसिन खान नारयण चतुर वेदी भाजपा के मंडल अध्यक्ष राकेश ठाकुर राजेश मेहता यतीश कुंजाम पार्षद मनीषा मरकाम सावत देवांगन प्रकाश पटेल अशोक पटेल रवि भावनानी पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष टेकन देवांगन चेतन देवांगन वही भाजपा वरिष्ठ नेता नारायण शर्मा मंगल जैन भीकू हिरवानी महिला मंडल अध्यक्ष उमा चौबे भी अपनी महिला टीम के साथ मौजूद रही , एवं समस्त जनप्रतिनिधि शिविर में उपस्थित रहे,वही नगर पंचायत के कमल किशोर नेताम द्वारा मंच संचालन किया गया।
रिपोर्टर राशिद जमाल सिद्दीकी










