बाढ़ पीड़ितों को 6 माह बाद भी नहीं मिल पाया मुआवजा राशि कलेक्टर से लगाई गुहार….

खैरागढ़ साल्हेवारा। बाढ़ पीड़ितों को 6 माह बाद भी नहीं मिल पाया मुआवजा राशि कलेक्टर से लगाई गुहार बता दे की साल्हेवारा जिला के. सी. जी. मे पिछले वर्ष 2024 मे अधीक बारिश हो गया था, जिससे लोगो के घरो मे पानी घुस जाने से कई गरीब लोगो के मकान ढह गये।


प्रशासनिक टीम मे पहुच कर राहत कार्य शुरु किया था किन्तु बाढ़ पिडितो को मुआवजा देने का जो वादा किया आज भी पुरा नही किया गया है,बाढ़ पिडित परिवार झोपड़ी बनाकर अपना गुजारा कर रहे हैं।

जिन्हे मानसून मे फ़िर काफ़ी दिक्कत का सामना करना पडेगा जिसको लेकर बाढ़ पिडित परिवार के लोग कलेक्टर आफ़िस पहुचे और अपर कलेक्टर से मिलकर मुआवजा के लिये मांग किये…

रिपोर्टर राशिद जमाल सिद्दीकी