कैट छत्तीसगढ़ को मिला नया नेतृत्व – रायगढ़ इकाई में भी नए पदाधिकारियों की नियुक्ति

रायपुर। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के छत्तीसगढ़ चैप्टर की महत्वपूर्ण बैठक 06 मई 2025 को प्रदेश कार्यालय में आयोजित की गई, जिसमें आगामी दो वर्षों के लिए प्रदेश कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया, इस बैठक में सर्वसम्मति से परमानन्द जैन को छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष चुना गया।



कैट की राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन  अमर पारवानी को नई कार्यकारिणी गठन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी,उनके मार्गदर्शन में आयोजित बैठक में तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष  जितेन्द्र दोषी द्वारा परमानन्द जैन के नाम का प्रस्ताव रखा गया, जिसे सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया।



यह नियुक्ति कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष  बी.सी. भरतिया और राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद  प्रवीण खंडेलवाल की अनुशंसा पर की गई।

नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी में रायगढ़ इकाई को भी उचित प्रतिनिधित्व मिला है,रायगढ़ से पवन बसंतानी को अध्यक्ष, सुनील अग्रवाल को उपाध्यक्ष और  महेश जेठानी को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।



पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोषी ने नवगठित टीम को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के प्रति आभार प्रकट किया।