फर्जी पत्रकारों गिरोह का पर्दाफाश, चार नकली पत्रकार गिरफ्तार…..



कवर्धा। कबीरधाम पुलिस ने फर्जी पत्रकारों के एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, ये आरोपी सरकारी कर्मचारियों को ब्लैकमेल कर अवैध वसूली कर रहे थे,गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अमन बिसारिया, रियाज अत्तारी, फिरोज खान और अजय जांगड़े शामिल हैं।



ब्लैकमेल कर रहे थे लाखों की उगाही

18 मार्च को मदन सिंह पुरले और प्रभात गुप्ता ने कवर्धा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, कि ये फर्जी पत्रकार झूठी खबरें प्रकाशित कर निलंबन और ट्रांसफर की धमकी देकर लाखों रुपये की उगाही कर रहे थे,मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने साइबर सेल की मदद से चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया।



कड़ी कानूनी कार्रवाई

इस मामले में कबीरधाम पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया, “चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 319(2), 308(2), 61(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की जांच जारी है।”

पुलिस की सख्त कार्रवाई, फर्जी पत्रकारों का खेल खत्म

धर्मेद्र सिंह पुलिस अधीक्षक कवर्धा



इस बड़ी कार्रवाई से जिले में हड़कंप मच गया है, कबीरधाम पुलिस की मुस्तैदी से फर्जी पत्रकारों का यह गिरोह बेनकाब हो गया, अब आगे की जांच में यह भी पता लगाया जाएगा कि इस गैंग के तार कहां-कहां जुड़े हुए थे।

रिपोर्टर राशीद जमाल सिद्दीकी