नगर पंचायत गंडई में कांग्रेस नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न……


खैरागढ गंडई। नगर पंचायत गंडई में कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष लाल तरकेश्वर शाह खुसरो और पार्षदों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया,इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व डिप्टी सीएम टी.एस. सिंहदेव थे, जिनका गंडई के मुख्य चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।



शानदार रैली और भव्य स्वागत

नवनिर्वाचित अध्यक्ष लाल टारकेश्वर शाह खुसरो अपने पार्षदों के साथ वार्ड नंबर 1 से एक विशाल रैली के रूप में गंडई के मुख्य चौक पहुंचे,इस दौरान बैंड-बाजों, आतिशबाजी और कार्यकर्ताओं के जोश के साथ पूरे नगर में उत्साह का माहौल रहा,चौक पर मुख्य अतिथि टी.एस. सिंहदेव का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया, जिसके बाद वे शपथ ग्रहण स्थल पहुंचे।



एसडीएम रेणुका रात्रे ने दिलाई शपथ

नगर पंचायत अध्यक्ष और पार्षदों को शपथ दिलाने की जिम्मेदारी गंडई की एसडीएम रेणुका रात्रे ने निभाई, इस दौरान सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने नगर के विकास के लिए समर्पण की शपथ ली।



मुख्य अतिथि का संबोधन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टी.एस. सिंहदेव ने अपने संबोधन में कहा,
“लाल टारकेश्वर शाह खुसरो जब पद पर नहीं थे, तब भी नगर के विकास की बात करते थे, और अब जब वे अध्यक्ष बने हैं, तो यह निश्चित है,कि गंडई का चहुंमुखी विकास होगा, विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।”

भाजपा पार्षदों ने अलग किया शपथ ग्रहण, चर्चा का विषय बना



इस शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के सभी पार्षद शामिल हुए, लेकिन भाजपा के पार्षदों ने नगर पंचायत भवन में अलग शपथ ग्रहण किया, भाजपा पार्षदों का अलग शपथ लेना नगर में चर्चा का विषय बना। नगरवासियों ने सवाल उठाया कि जब सभी पार्षद एक साथ शपथ नहीं लेंगे, तो नगर के विकास में सामंजस्य कैसे बनेगा?



अध्यक्ष का संकल्प

नगर पंचायत अध्यक्ष लाल टारकेश्वर शाह खुसरो ने अपने उद्बोधन में कहा,
“मैं अध्यक्ष नहीं, बल्कि नगर की जनता ही असली अध्यक्ष है। मैं तहे दिल से सभी नागरिकों का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताया,मैं आश्वस्त करता हूं कि नगर का विकास होगा और हर समस्या का त्वरित समाधान किया जाएगा।”



उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने भाजपा पार्षदों से अनुरोध किया था कि सभी को एक साथ शपथ लेनी चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति



इस समारोह में कई गणमान्य लोग और कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से ब्लॉक अध्यक्ष भृगेश यदु, सतीश सिंधनिया, अयूब कुरैशी, बांके वर्मा, गुलाब चोपड़ा, पूर्व जिला अध्यक्ष पदम कोठारी, पूर्व जनपद अध्यक्ष श्रीमती नीना विनोद ताम्रकार, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रुक्मणी देवांगन, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष चेतन देवांगन, पूर्व पार्षद लियाकत अली, सुरेंद्र जायसवाल, सुनील ठाकुर, मोहसिन खान, क्रांति ताम्रकार, शिव कुर्रे, डॉ. नारायण चतुरवेदी, आकाशदीप, रज़ाक खान, खैरागढ़ नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती श्यामा ठाकुर, हेमलता ठाकुर, मंजू नेताम, दुलेश्वरी टंडन आदि शामिल थे।



नगरवासियों ने इस भव्य आयोजन की सराहना की और उम्मीद जताई कि अब नगर का विकास तेजी से होगा, इस मौके पर नगर पंचायत के सभी अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर राशीद जमाल सिद्दीकी