खैरागढ़। खैरागढ़ आज जिला पंचयात अध्यक्ष और उपध्यक्ष का चुनाव हुआ चुनाव अधिकारी मौजूद रहे, वहीँ निर्विरोध अध्यक्ष बनी प्रियंका खम्मल ताम्रकार वहीं लगातार दूसरी बार निर्विरोध उपाध्यक्ष बने विक्रांत सिंह इसमें सबसे अहम भूमिका रही।
के सी जी जिला पूर्व अध्यक्ष भाजपा के घम्मान साहू की जिन्होंने भाजपा को काफ़ी ऊंचाई पर ले गए वही श्रीमती प्रियंका खमन ताम्रकार के जिला पंचायत अध्यक्ष बनने पर और जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह के बनने पर भाजपा में खुशी की लहर दौड़ गई।
नगर में खुशी का माहौल देखा गया पटाखे फोड़े गए और एक दूसरे को मुंह मीठा करा कर बधाई दिए इस एहम भूमिका रही भाजपा के किसान नेता खमन ताम्रकार लगातार पार्टी के लिए हमेशा कार्य करते रहते हैं, और ग्रामीण क्षेत्र में एक अच्छी पकड़ है वही इससे पहले भी श्रीमती प्रियंका खमन ताम्रकार जिला पंचायत सदस्य रही है।
दूसरी बार जिला पंचायत चुनाव जीतकर अध्यक्ष बनी यही मौजूद भाजपा के वरिष्ठ नेता जिला सहकारी केंद्रीय. बैंक के अध्यक्ष सचिन बघेल भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष घम्मन साहू भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल अग्रवाल राकेश ताम्रकार समस्त भाजपा के नेता और कार्यकर्ता गण मौजूद रहे सभी में खुशी का माहौल देखा गया।
वहीं जिला पंचायत जनपद सरपंच के चुनाव होने से यह साफ पता चलता है,कि ग्रामीण क्षेत्र में भाजपा काफी मजबूत है,वही कांग्रेस काफी कमजोर नजर आई इसके बारे में कांग्रेस को सूचना पड़ेगा भाजपा के लोग ग्रामीण क्षेत्र में काफी मेहनत करते हैं, जिसका नतीजा सामने है, देखा जाए तो पूरे जिला पंचायत क्षेत्र में भाजपा ने अपना कब्जा किया।
रिपोर्टर राशिद जमाल सिद्दीकी










