गंडई नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस का कब्जा, पार्षद चुनाव में भाजपा का दबदबा…….



खैरागढ गंडई। नगर पंचायत गंडई में कांग्रेस के प्रत्याशी लाल टरकेश्वर शाह खुशरो ने अध्यक्ष पद का चुनाव जीतकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की जीत के बाद उन्होंने नगर में बाजे-गाजे के साथ विजय रैली निकाली और अपने 6 कांग्रेस पार्षदों के साथ माँ गंगाई मंदिर पहुँचकर माथा टेका एवं आशीर्वाद लिया, इस दौरान वे रास्ते भर नागरिकों का अभिवादन स्वीकारते रहे, कांग्रेस कार्यकर्ता जीत की खुशी में झूमते नजर आए।



लाल तरकेश्वर शाह खुशरो ने अपनी जीत को जनता की जीत बताते हुए कहा कि वे नगर के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे, इस मौके पर विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा, पूर्व विधायक गिरवर जंघेल, सतीश सिंधनिया, मोहम्मद अयूब कुरैशी, बाँके वर्मा, हबीब भाई समेत सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



भाजपा के 8 पार्षदों ने भी निकाली विजय रैली



हालांकि, नगर पंचायत चुनाव में भाजपा के पार्षदों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। कुल 15 वार्डों में से 8 पर भाजपा के उम्मीदवार विजयी रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी बाजे-गाजे के साथ रैली निकालकर माँ गंगाई मंदिर में दर्शन किए और नगर विकास का संकल्प लिया।



वार्डवार विजेता पार्षदों की सूची:

कांग्रेस – तामवेश्वर साहू (वार्ड 1), अमन सोनी (वार्ड 5), श्रीमती सोनल क्रांति ताम्रकार (वार्ड 6), श्रीमती ननकी नारायण चतुर्वेदी (वार्ड 14), जबाज दिलीप ओगरे (वार्ड 15)

टरकेश्वर शाह खुशरो नव निर्वाचित अध्यक्ष



भाजपा – श्याम पाल ताम्रकार (वार्ड 2), अशोक मरार (वार्ड 3), राकेश निषाद (वार्ड 7), सुमन पाटले (वार्ड 8), प्रकाश पटेल (वार्ड 10), यतीश कुंजाम (वार्ड 11), मनीषा भोला मरकाम (वार्ड 12)



निर्दलीय – सावंत देवांगन (वार्ड 13)

वार्ड 9 से इशरत मोहसिन खान विजयी


श्याम पाल ताम्रकार ने रचा इतिहास



वार्ड 2 से भाजपा के श्याम पाल ताम्रकार ने लगातार पांचवीं बार जीत दर्ज कर नया इतिहास रच दिया, वे पिछले कार्यकाल में ढाई साल तक नगर पंचायत अध्यक्ष भी रहे थे।



सभी निर्वाचित पार्षदों ने नगर के विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

रिपोर्टर राशीद जमाल सिद्दीकी