खैरागढ गंडई। नगर में कांग्रेस की ऐतिहासिक रैली का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया,कांग्रेस अध्यक्ष पद के प्रत्याशी लाल तरकेश्वर शाह खुशरो के नेतृत्व में यह रैली नगर के वार्ड नंबर 1 से वार्ड नंबर 15 तक निकाली गई, इस दौरान लाल टारकेश्वर शाह खुशरो ट्रैक्टर चलाते हुए नगरवासियों का अभिनंदन करते रहे, और कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में वोट देने की अपील की।
रैली में सैकड़ों ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल और हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए, जिससे नगर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला,रैली के समापन के बाद गंडई के मेन चौक पर एक विशाल आमसभा का आयोजन किया गया, जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कृषि मंत्री रविंद्र चौबे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, उनके साथ मंच पर कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे।
रविंद्र चौबे ने किया विकास का जिक्र
सभा को संबोधित करते हुए पूर्व कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि यह चुनाव नगर के विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि लाल टारकेश्वर शाह खुशरो नगर के विकास के लिए हमेशा आगे रहे हैं, और उनकी मांगों पर अमल करके कांग्रेस सरकार ने क्षेत्र में विकास कार्यों को गति दी है।
उन्होंने कहा, “नगर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने के लिए कांग्रेस का समर्थन जरूरी है, मंडी अध्यक्ष रहते हुए खुशरो ने नगर के लिए कई विकास कार्य कराए, जिसका उदाहरण 13 करोड़ की लागत से बन रही हाई-टेक मंडी है।”
भाजपा सरकार पर कांग्रेस नेताओं का हमला
इस दौरान मंच से कांग्रेस के अन्य नेताओं ने भी भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि नगर के विकास में भाजपा की कोई भूमिका नहीं रही है।
मो. अयूब कुरैशी ने कहा कि जितना भी विकास कार्य हुआ है, वह कांग्रेस शासनकाल में ही हुआ है, चेतन देवांगन, दिलीप ओगरे, ब्लॉक अध्यक्ष भृगेश यदु और बांके वर्मा ने भी जनता से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की और भाजपा की नाकामियों को गिनाया।
नगर के विकास के लिए कांग्रेस को जिताने की अपील
सभा को संबोधित करते हुए लाल टारकेश्वर शाह खुशरो ने कहा कि उनके पूर्वजों ने इस नगर को बसाया और उन्होंने हमेशा नगर के विकास के लिए संघर्ष किया है।
उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा, “कांग्रेस सरकार में ही नगर का असली विकास संभव हुआ है, आप सभी कांग्रेस के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी और पार्षदों को पंजे के निशान पर वोट देकर नगर को और सुंदर एवं विकसित बनाने में सहयोग दें।”
मंच संचालन एवं कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य
कार्यक्रम का संचालन भाई सतीश सिंघानिया ने किया, इस मौके पर विनोद ताम्रकार, सुरेंद्र जायसवाल, संजीव सिंह, शैलेंद्र जायसवाल, मोहसिन खान, क्रांति ताम्रकार, नवीन चौबे, रवि अवस्थी, बालकिशन यादव, चिरावन छेड़िया, अमित टंडन, अशरफ सिद्दीकी, मुजमिल रजा, तबरेज सिद्दीकी, विक्की टंडन, उषा रात्रे, रुक्मिणी देवांगन, हेमलता ठाकुर, मंजू नेताम सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नगर में इस ऐतिहासिक रैली और आमसभा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश देखने को मिला। जनता का भी समर्थन कांग्रेस के पक्ष में दिखाई दिया, जिससे यह साफ संकेत मिल रहा है कि आगामी नगर चुनाव में कांग्रेस मजबूत स्थिति में है।
रिपोर्टर राशीद जमाल सिद्दीकी










