वार्ड नंबर 7 में कांग्रेस प्रत्याशी शैलेंद्र जायसवाल ने जनसंपर्क अभियान को दी गति, मिल रहा है, जनसमर्थन



खैरागढ गंडई। वार्ड नंबर 7 से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार शैलेंद्र जायसवाल ने अपने जनसंपर्क अभियान को तेज कर दिया है,पहली बार पार्षद का चुनाव लड़ रहे जायसवाल ने कांग्रेस पार्टी में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए जनता के बीच एक सशक्त पहचान बनाई है।

जायसवाल ने लोकसभा हो या विधानसभा, हर चुनाव में कांग्रेस पार्टी के लिए सक्रिय भूमिका निभाई है, बिना किसी पद पर रहते हुए,भी जनता की सेवा में तत्पर रहे हैं,उनके इस समर्पण और सेवा भाव के कारण क्षेत्र के लोग उन्हें भली-भांति जानते और सराहते हैं।



चुनावी मैदान में उतरकर शैलेंद्र जायसवाल अपने वार्ड में घर-घर जाकर आशीर्वाद मांग रहे हैं, जनता का उन्हें भरपूर समर्थन मिल रहा है,वे लगातार अपने वार्ड में घूम-घूम कर लोगों से मिल रहे हैं, और उनकी समस्याओं का समाधान करने का भरोसा दिला रहे हैं।

शैलेंद्र जायसवाल का कहना है, कि पार्षद बनने का उद्देश्य जनता की सेवा करना है, वे हर समय अपने क्षेत्र के विकास और जनता के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे,आखिरकार, निर्णय तो वार्डवासियों के हाथ में है कि वे किसे अपना पार्षद चुनते हैं। लेकिन फिलहाल शैलेंद्र जायसवाल को जनता का भरपूर आशीर्वाद मिलता नजर आ रहा है।

चुनाव नजदीक हैं, और जायसवाल अपनी सक्रियता और समर्पण के बल पर जीत की उम्मीद में हैं,अब देखना यह है कि जनता के इस आशीर्वाद का असर चुनाव परिणामों में कैसे देखने को मिलता है।

रिपोर्टर राशीद जमाल सिद्दीकी