वार्ड क्रमांक 15 में भाजपा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन, कमल खिलाने का संकल्प…….

रायगढ़। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी पूरी मजबूती से प्रचार अभियान में जुट गई है,इसी कड़ी में वार्ड क्रमांक 15 में भाजपा पार्षद प्रत्याशी अंशु के समर्थन में चुनाव कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया।



इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अरुणधर दीवान ने चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया, कार्यक्रम में गुरुपाल सिंह भल्ला ने कहा कि वार्ड के मतदाता इस बार प्रचंड मतों से जीत दिलाकर अंशु को सेवा का अवसर देंगे।



उद्घाटन समारोह में श्रीकांत सोमवार, सुभाष पांडेय, मुकेश जैन, ज्ञानेश्वर गौतम, पूनम सोलंकी, अरुण कातोरे, रमेश चौहान, प्रदीप श्रृंगी, पवन शर्मा, संजय पल्लू बेरीवाल, नितेश सोनी, कमल मरार, राजेश पांडे, सौरभ चौधरी, बजरंग साहू, सतपाल बग्गा, हर्षपाल बग्गा, गौतम ठाकुर, दयाराम गुरुजी, विमल चौधरी, प्रहलाद साहू, निहाल ठाकुर, अभिषेक सिंह, आशुतोष सिंह, तनवीर सिंह, राजा सिंह, आनंद पांडे, राजदीप सिंह, केतन गहलोत, प्रशांत ठाकुर, विकास केशरवानी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं एवं भाजपा परिवार के सदस्यों ने वार्ड क्रमांक 15 में इस बार कमल खिलाने का संकल्प लिया और एकजुट होकर चुनाव प्रचार में जुटने का आह्वान किया।