वन विभाग के अधिकारियों ने साल्हेवारा में जंगलों में वृक्षारोपण की कटाई का किया निरीक्षण…..

खैरागढ़ साल्हेवारा। 7 जनवरी दिन मंगलवार की शाम 5 बजे साल्हेवारा से मीडिया साथी ओमकेश पांडे से मिली जानकारी अनुसार बता दे कि

आज मंगलवार को दोपहर 3 बजे वन विभाग के अधिकारियों ने साल्हेवारा वन परिक्षेत्र के भाजीडोंगरी नर्सरी PF 116 में बांस वृक्षारोपण क्षेत्र में बांस भिर्रा छटाई कार्य का निरीक्षण किया गया ।

वन मंडल गंडई एसडीओ अमृत लाल खूंटे ने जानकारी देते हुए बताया कि नर्सरी में पौधों और वन औषधी के सम्बन्ध में विस्तार से विशेषज्ञ द्वारा जानकारी दी गईं बांस क्षेत्र PF116 में बांस छटाई,कटाई,भिर्रा सफाई, बांस की विभिन्न प्रजातियों और उनका रोपण, उपयोग आदि के सम्बन्ध में विस्तार पुर्वक जानकारी दी गईं।


उप वनमंडलाधिकारी, गंडई  अमृतलाल खुटे, वन परिक्षेत्र अधिकारी गंडई संतोष कुमार ठाकुर, वन परिक्षेत्र अधिकारी साल्हेवारा  दिलीप बंजारी, सहायक परिक्षेत्र अधिकारी हेमंत पांडे,  आनंद यादव, सन्तुराम ठाकुर, सुशर्मा प्रसाद चनाब उपस्थित रहे।

रिपोर्टर राशिद जमाल सिद्दीकी