महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव कोमल जंघेल के प्रभार विधानसभा मे भाजपा चुनाव जीते…..

खैरागढ़। खैरागढ़ पूर्व विधायक एवं पिछड़ा वर्ग के भाजपा नेता कोमल जंघेल को जिम्मेदारी महाराष्ट्र के भोकरदन विधानसभा क्षेत्र मे मिली थी जहाँ पर भाजपा प्रत्यासी भारी मतो से विजयी हुए।

संतोष दानवे  को फोन से शुभकामनायें दिया,
कार्यकर्ताओ को धन्यवाद दिया
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव मे मराठवाड़ा क्षेत्र के जालना जिले के भोकरदन विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्यासी संतोष राव साहेब दानवे जी भाजपा प्रत्यासी थे जो अपने निकटतम प्रत्यासी चंद्रकांत दावने को 23167 मतो से पराजित कर विजयी हासिल की हैं, संतोष दानवे तीसरी बार विधायक निर्वाचित हुए संतोष दानवे पूर्व रेल राज्य मंत्री  राव साहेब दानवे जी का बेटा हैं।

यह विधानसभा क्षेत्र 334 बूथों का सीट हैं, इस विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ भाजपा  संगठन ने खैरागढ़ पूर्व विधायक कोमल जंघेल को दी थी, कोमल जंघेल लगातार एक माह  तक का कार्य किया जिसमे सभी शक्ति केन्द्रो 66 एवं सभी जिला परिषद सर्किल  मे कार्यकर्ताओ का बैठक लिया अनेको बूथों के कार्यकर्ताओ से सीधा सपर्क के बूथ जितने का योजना बनाया, उन्होने लगभग 150 गावों मे दौरा किया।

इस विधानसभा क्षेत्र मे दो मंडल भोकरदन एवं जफरवाद मंडल हैं, दोनों मंडलो के बैठक भी पदाधिकारीयों का लिया, इसके आलवा व्यक्तिगत रूप से अनेको नेताओं के घर जाकर काम मे लगाया
सतोष दानवे  लोकप्रिय व्यक्ति हैं, जिसका सीधा संबंध कार्यकर्ताओ  जनता से सम्पर्क हैं , क्षेत्र का भी विकास बहुत किया जिसका लाभ मिला, प्रदेश भाजपा ने जो अनेक बेहतरीन घोषणा किया।

उसका प्रभाव जनता तक गया और जीत हासिल हुई ज्ञात हो की कोमल जंघेल महाराष्ट्र चुनाव इसके पूर्व भी पिछले विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं,जिसमे मोरगाव अर्जुनी विधानसभा, देवरी आमगांव, वडसा विधानसभा मे काम किया था,कोमल जंघेल ने क्षेत्र के कार्यकर्ताओ को धन्यवाद दे कर आभार व्यक्त किया।

रिपोर्टर राशिद जमाल सिद्दीकी